राची, झारखण्ड | मई | 14, 2024 ::
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड प्रदेश कै संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजु महतो ने कहा कि झारखंड में कुशवाहा समाज की आबादी लगभग 14 परसेंट है और झारखंड के कई लोकसभा क्षेत्र में लगभग चार-चार लाख वोट है और कहीं-कहीं एक से डेढ़ लाख वोट है इतनी बड़ी संख्या को होने के बाद भी राजनीतिक दलों के द्वारा कुशवाहा समाज की घोर उपेक्षा की जा रही है वर्तमान समय में कुशवाहा समाज संगठित होकर भी समाज के समग्र विकास के लिए संगठन का विस्तार पंचायत स्तर से लेकर पार्लियामेंट स्तर तक कर रहे हैं ताकि अपने राजनीतिक समय सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे इस कार्यक्रम में समाज सेवी धर्मेंद्र महतो को झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है साथ ही प्रख्यात समाजसेवी संजीत कुशवाहा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया जा रहा है इस कार्यक्रम में छात्र अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा युवा अध्यक्ष रंजन शंकर महतो भोला महतो आदि सम्मिलित हुए




