Breaking News Latest News

साल 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को, पर नहीं लगेगा सूतक :: डॉ स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ( प्रख्यात ज्योतिषी )

रांची, झारखण्ड । जनवरी | 09, 2020 :: प्रख्यात ज्योतिषी डॉ स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के अनुसार, 10 जनवरी के चंद्र ग्रहण को लोग संशय की स्थिती में हैं, कि इस चंद्र ग्रहण पर सूतक लगेंगे या नहीं।
साल 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण इसी सप्ताह 10 जनवरी (दिन- शुक्रवार) को पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और 02:42 (अर्धरात्रि) तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। लेकिन स्वामी जी का कहना है कि इस बार सूतक नहीं लगेगा। यानी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। इसके बावजूद भी ग्रहण या उसके अगले दिन गंगा स्नान करना व पुण्य -दान मान्य होगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तरह के ग्रहण को मांद्यचंद्र ग्रहण कहते हैं। चूंकि इस ग्रहण में चंद्रमा का कोई हिस्सा नहीं छिपेगा, बल्कि चांद मटमैला सा दिखेगा। चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, इसलिए इस ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा।
स्वामी जी ने बताया इस तरह के ग्रहण को ग्रहण नहीं कहते। इसकी धार्मिक मान्यता नहीं है। इसलिए इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद की आवश्यकता नहीं है। वैसे ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं लेकिन इस बार ज्योतिषियों की मानें तो इस चंद्र ग्रहण में सूतक नहीं लगेंगे.
कहाँ कहाँ देखा जा सकता है…..
इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। साथ ही यूरोप, एशिया अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई इलाकों में देखा जा सकेगा। साल 2020 में चार चंद्रग्रहण हैं जिसमें से 10 जनवरी को होने वाला ग्रहण पहला चंद्रग्रहण होगा।
2020 के आगामी ग्रहण ……

10 – जनवरी – चंद्र ग्रहण
05 – जून – चंद्र ग्रहण
21 – जून – सूर्य ग्रहण
05 – जुलाई – चंद्र ग्रहण
30 – नवंबर -चंद्र ग्रहण
14 – दिसंबर – सूर्यग्रह

Leave a Reply