Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

स्वर्ण पदक विजेता बूडबॉल खिलाड़ियों को कुलपति ने किया सम्मानित

राची, झारखण्ड | मई | 17, 2024 ::

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने आज अपने कक्ष में स्वर्ण पदक और ब्रोंज पदक विजेता रांची विश्वविद्यालय बूडबॉल टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया इस अवसर पर कुल सचिव डॉ विनोद नारायण वित्त पदाधिकारी प्रीतम कुमार स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता टीम के प्रशिक्षक विजय वर्मा प्रोफेसर अरुण सिंह, चंचल भट्टाचार्य सहित कई अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी कुलपति ने कहा कि आपकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय गौरवान्वित है और आने वाले दिन में इसको बरकरार रखना है उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव विश्वविद्यालय प्रशासन प्रदान करेगी कुलपति महोदय ने स्पोर्ट्स विभाग को बधाई देते हुए कहा कि आप इसमें जितने भी सुधार कर सकते हैं करें हमारी तरफ से पूरा सहयोग रहेगा ज्ञात है कि रांची विश्वविद्यालय बूडबॉल टीम पिछले दिन भोपाल में संपन्न अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक और महिला वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था.

Leave a Reply