.राची, झारखण्ड | मई | 17, 2024 ::
गर्मी को लेकर जहां आम इंसान परेशान है वहीं पक्षी भी पानी के लिए व्याकुल है। उन्हें राहत पहुंचाने हेतु झारखंड सिख फेडरेशन के द्वारा मिट्टी का पॉट का वितरण आम लोगों के बीच किया गया। साथ ही फेडरेशन के साथियों ने जनता से अपील करते हुऐ कहा कि आप पक्षियों और पशुओं के लिए अपने घर के छत एवं आंगन में जल को भर कर रखे, ताकि वे पानी से अपनी प्यास बुझा सके। ऐसा कर आप पुण्य के भागी भी बनेगे। उक्त कार्यक्रम में प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह दुहरा, सचिव ज्योति सिंह मथारू, कोषाध्यक्ष जयदीप चड्डा, संयुक्त सचिव गोल्डी जग्गी, पूर्व सचिव नवजोत अलग रूबल, राजा बग्गा, शरणजीत सिंह राजा, अमरजीत सिंह, सोनू मक्कड़ एवं झारखंड सिख फेडरेशन यूथ विंग के राजवीर सिंह दुहरा, हर्ष, समरजित सिंह, जगजोत सिंह तिवाना आदि सदस्य उपस्थित हुए।




