Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

तृतीय झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में सर्वाधिक 15 पदक हासिल कर रांची ओवरऑल चैंपियन, मेजबान धनबाद उपविजेता

राची, झारखण्ड | जुलाई | 30, 2023 ::

झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वाधान में धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के द्वारा टाटा सामुदायिक केंद्र, काली मेला,जमादोबा धनबाद में तृतीय झारखंड स्टेट एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में रांची,देवघर, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, मेजबान धनबाद में करीब 101 खिलाड़ी भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि योगेंद्र यादव
तथा झारखंड जिमनास्टिक संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर झारखंड जिमनास्टिक संघ के
तूलिका श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष),
महासचिव निशिकांत पाठक,
राजीव रंजन(कार्यकरी सचिव),
दीपक कुमार गुप्ता( प्रसाशनिक सचिव),
गोविंद झा (कोषाध्यक्ष)
राज्य संघ सरोज कु० यादव
सचिव जामताड़ा
उपस्थित रहे।

झारखंड जिमनास्टिक संघ के तकनीकी पदाधिकारियों के द्वारा प्रतियोगिता सुचारू रूप से चली।
पूरे प्रतियोगिता के दौरान जज की भूमिका में
देवपूजन ठाकुर,
हेमा कुमारी,
विकाश गोप,
मोनु कुमार
ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

मौके पर संतोष सिंह महासचिव धनबाद जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष एनके शर्मा धनबाद जिला हैंडबॉल संघ रंजीत शर्मा कोषाध्यक्ष दिनेश यादव धनबाद जिला जिमनास्टिक संघ डॉ एमके ठाकुर, मोनू कुमार, अर्जुन, सत्या यादव, संजीत बसाक, पलविंदर सिंह जय कुमार महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

* चैंपियनशिप परिणाम
* नेशनल डेवलमेंट सोलो बालक
पहला : उज्जवल कुमार (धनबाद)
दुसरा: रूद्र कुमार( रांची)
तृतीय : दीपत्यान घोष (जामताड़ा)

* नेशनल डेवलमेंट सोलो बालिका
पहला : जस्मेह कौर (रांची)
दूसरा : ऋतु कुमारी ( धनबाद)
तृतिय: नीताश्री मांझी (जामताड़ा)

सब जुनियर बालक (सोलो एवेंट)
पहला: शुभम महतो (धनबाद)
दुसरा: अंकन घोष (जामताड़ा)
तृतीय :अभिषेक बौरी (जामताड़ा)

सब जुनियर बालिका (सोलो एवेंट)
पहला : मुस्कान गुप्ता (धनबाद)

जुनियर बालक (सोलो एवेंट)
पहला : नयन (रांची )
दुसरा: संजय (देवघर)
तृतीय : अनुराग (रांची)+अलोक (गड़वा)

जुनियर बालिका(सोलो एवेंट)
पहला : मुस्कान (देवघर)
दुसरा:नेहा (धनबाद)
तृतीय : रिद्धिमा (धनबाद)

सीनियर बालक (सोलो एवेंट)
पहला : अमित गोप (रांची)
दुसरा: सूरज केसरी (देवघर)
तृतीय : परमेश्वर (धनबाद)

सीनियर बालिका (सोलो एवेंट)
पहला : श्रुति सेनापति (रांची)
दुसरा: प्रिया यादव( देवघर)
तृतीय : रितिका जोशी (रांची)

* नेशनल डेवलमेंट (डुएट )
पहला : उत्सव और संजीवनी (देवघर)
दुसरा: रुद्रा और जस्मेश (रांची)
तृतीय : दिप्तयान और बरनाली (जामताड़ा)

सीनियर (डुएट )
पहला : विकास और श्रुति
दुसरा: कारण और प्रिया

ट्रीओ जुनियर
पहला : नयन,अनुराग,आयुष
दुसरा: संजय,सानिया,कार्तिक
तृतीय : दीप्तायन घोष,नीताश्री मांझी,बरनाली चांद

ट्रीओ सीनियर
पहला : देवराम ,राजवीर,अमित (रांची)
दुसरा: संजय , सुमन ,कार्तिक (देवघर)
तृतीय : कारण,रितिका,प्रिया (देवघर)

ऐरो डांस (विकास एंड ग्रुप )चैंपियन (रांची)

Leave a Reply