राची, झारखण्ड | जनवरी | 12, 2025 ::
आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल, झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा शान-ए-वैश्य से सम्मानित रघुवर दास से रांची के धुर्वा स्थित आवास में वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिला और पुनः सक्रिय राजनीति में आने पर उन्हें बधाई दी और नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी. इस अवसर पर वैश्य मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु एवं केंद्रीय महासचिव दिलीप कुमार ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं रांची महानगर अध्यक्ष कपिल प्रसाद साहु एवं केंद्रीय सदस्य संजय साहु ने बुके देकर सम्मानित किया. प्रतिनिधि मंडल में वरीय उपाध्यक्ष संजीव चौधरी एवं महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष दीपारानी कुंज शामिल थीं.




