Breaking News Latest News झारखण्ड

पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा ने श्री राधा- कृष्ण मंदिर का किया दर्शन

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  28, 2025 ::

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सेवा धाम मे स्थित श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा (आईपीएस) ने अपनी धर्म पत्नी श्रीमती पूजा झा के साथ मंदिर पहुंचे तथा भगवान राधा कृष्ण के दरबार में माथा टेका एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी अरविंद पाण्डे ने उन्हे अंग-वस्त्र दुपट्टा ओढ़ा कर अभिनंदन किया एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी,सुरेश अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ ने उन्हे भगवान राधा-कृष्ण का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। आईजी अखिलेश कुमार झा ने मंदिर की सुंदरता भव्यता एवं कलाकृति देखकर मंत्र-मुग्ध हुए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही श्री राधा- कृष्ण मंदिर झारखंड का एक धार्मिक स्थल होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं की समुचित सुविधा के लिए सुरक्षा विधि व्यवस्था के साथ-साथ श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम तक की सड़कों- नालियों एवं पार्किंग की सुचारु व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल पवन कुमार पोद्दार विशाल जालान आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply