Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

37वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में झारखंड दल को दो पदक, राणा प्रताप सिंह को 200 मीटर ब्रेथ स्ट्रोक में रजत एवम सपना को 100 मी.हर्डल्स में कांस्य पदक

 

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 30, 2023 ::

भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में दिनाँक 30 अक्टूबर को झारखंड के खिलाडियो ने चमकदार प्रदर्शन किया। *राणा प्रताप सिंह ने 200 मीटर ब्रेथ स्ट्रोक में रजत पदक जीता* एवम एथलेटिक्स में *सपना कुमारी ने 100मी. हर्डल्स कांस्य पदक* जीता।

* महिला हॉकी
झारखंड महिला टीम ने अपने लीग मैच में गोवा को 4-0 से पराजित किया।
(अलबेला रानी टोप्पो,अल्का डुंगडुंग के 1- 1,निशा मिंज 2 गोल)

* एथलेटिक्स
सुप्रिति कच्छप 10000 मीटर फाइनल में 6वे एवम बसंती कुमारी 9 वे स्थान पर रहीं।

* रॉल बॉल
झारखंड पुरुष टीम अपने पहले लीग मैच में केरल को 5-4 से पराजित किया।
(श्रीकांत साहू -2, सुब्रत गोराई- 1,मुकेश मुखी-1, दिव्यम मंडल -1 गोल)

* रॉल बॉल
झारखंड महिला टीम ने गोवा को 8- 3 से पराजित किया।
(लबली कुमारी-3, उजमा खानाम -2, ईशा सोनकर -2, रायमुनी जमुदा -1 गोल)

* तीरंदाजी
* इंडियन राउंड पुरूष तीरंदाजी
अन्तिम 32 में पहुंचे
चितरंजन टुडू, योगेंद्र हेस्सा, गुणा राम पूर्ति

* इंडियन राउंड महिला तीरंदाजी
अन्तिम 32 में पहुंची
वर्षा खलखो, आरती कुमारी, चांद मुनी, कुंकल

* पदक के लिए कल से होगा मुकाबला

 

इस उपलब्धि पर
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,
झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, हॉकी इण्डिया के भोला नाथ सिंह,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव , झारखंड तैराकी संघ के सचिव उपेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, कोच पप्पू सिंह,झारखंड हॉकी के महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी टीम की कोच सुमराय टेटे, मैनेजर – हिमांशु कुमावत , झारखंड रॉल बॉल के अध्यक्ष मनोज यादव, संतोष यादव, झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव सी.डी.सिंह, कोच आशू भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।
वही फटोरदा इंडोर स्टेडियम में सेपक टकरा की प्रतियोगिता प्रारम्भ हो गयी।इस दौरान सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारी उदय साहू, मनोज साहू, शैलेन्द्र कुमार ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ज्ञातव्य हो देश के 28 राज्यों एवम 08 केंद्र शासित राज्यों के 43 खेलों में कुल 10000 से अधिक खिलाडियों एवम अधिकारियों का दल इस राष्ट्रीय खेल महापर्व में भाग ले रहे है।

Leave a Reply