Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

राँची विश्वविद्यालय कराटे टीम सलेक्शन ट्राइल सम्पन्न

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 30, 2023 ::

आज डोरंडा महाविधालय में राँची विश्वविद्यालय के सेशन 2023- 24 के लिए कराटे सेलेक्शन ट्राइल कराया गया । जिसमे राँची विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेज निर्मला कॉलेज,राम लखन सिंह यादव कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, बुंडू कॉलेज, योगद्धा सत्संग कॉलेज , बी एस कॉलेज लोहरदगा , सिल्ली कॉलेज, सिल्ली, इस इस मेमोरियल कॉलेज रांची, गोस्सनर कॉलेज, रांची, बिरसा कॉलेज खूंटी, खूँटी कॉलेज खूंटी, मारवाडी कॉलेज, राँची, राँची महिला कॉलेज एवम् अन्य से 55 छात्र एवम् छात्राए ने भाग लिया। आज मुख्य अतिथि dr राकेश कुमार साहु (डी एस डब्लू )रांची विश्वविधालय एवम् dr .राजेश गुप्ता, स्पोर्ट्स कोडिनेटर, रांची विश्वविधालय को डोरंडा महाविधालय के प्राचार्य वी. पी .वर्मा ने सोल ओढ़ाकर का स्वागत किए। वही मुख्य अतिथि dr राकेश कुमार साहु , प्राचार्य वी पी वर्मा एवम् डा. राजेश गुप्ता स्पोर्ट्स कोडिनेटर को राष्ट्रीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता ने बुके देकर कर स्वागत किए। जिनका आज के ट्रायल के बाद सलेक्शन हुआ वे इस प्रकार है ।

* काता पुरुष वर्ग- मूचीराज हस्सा

* काता महिला वर्ग- आरती टोप्पो

* कुमिते पुरुष वर्ग
– 50 kg प्रिंस कुमार ठाकुर
– 55 kg अभिषेक तिर्की
– 60 kg सुभाष कुमार भारज
-67 kg जितेश मुंडा
– 75 kg शिव प्रकाश पांडेय

* कुमिते महिला वर्ग
-45 kgआकांक्षा तिर्की
-50 kg रितिका तिग्गा
-55 Kg आरती टोप्पो
-61 Kg आभा रानी
-68. Kg निशा तिग्गा
+68 kg आयुषा केरकेट्टा

कराटे का ट्रायल राष्ट्रीय रेफरी एवम जज सेंसाई शशि पांडे, सेंसाई संजय मिश्रा, सेंसाई संजय सोनकर, सेंसाई सीतल कुमार के द्वारा कराया गया। कराटे सेक्शन ट्रायल में सहयोह कराटे ट्रेनर बबलु कुमार, कुलदीप साहू, सोनू कुमार द्वारा किया गया। राँची विश्विद्यालय कि ओर से सिलेक्टर के रुप में पवन जेडिया उप्पस्थित थे।
यह कराटे सलेक्शन ट्रायल राम लखन सिंह यादव महाविधालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डा. दीपक प्रामाणिक , राष्ट्रीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता, एवम् डोरंडा कॉलेज के स्पोर्टस इंचार्ज अरविंद सर देख रेख में सम्पन्न हुआ ।

Leave a Reply