राची, झारखण्ड | अगस्त 14, 2024 ::
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज खूंटी के युवाओ ने तिरंगे के आन, बान और शान के लिए अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया। युवाओ ने पूर्व क्षेत्र, सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वाधान में खूंटी जिला के डिस्ट्रिक्ट स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए गए जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, तिरंगा शपथ, तिरंगा रैली, भाषण प्रतियोगिता प्रतियोगिता, लोकगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया ।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
रांची से आए हुए कलाकारों ने एक से एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
पूर्व क्षेत्र संस्कृति केंद्र कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के दौरान युवाओं से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए तिरंगा अपने घरों में लगाने की अपील की गयी है और अपने देश पर गर्व करने की बात कही गई । तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और छात्रों में आजादी के संघर्षो प्रति जागरूकता और देशभक्ति जागृत करना है।




