Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड की दो महिला कराटे खिलाड़ी पहुंची मलेशिया :: 4 और 5 मार्च को होगी इनकी स्पर्धा

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 03, 2023 ::  3 से 5 मार्च तक मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर के तितिवंग्सा स्टेडियम में आयोजित 12वी साइलेंट नाइट कराटे कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय कराटे टीम 2 मार्च को कोच रेंसी सुनील किस्पोट्टा के नेतृत्व में मलेशिया पहुंच चुकी है।

2 और 3 मार्च को आराम करने के बाद सभी खिलाड़ी 4 मार्च से अपनी अपनी स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

झारखंड के दो महिला खिलाड़ियों को भारतीय कराटे टीम में शामिल किया गया है।

काजल कुजूर 4 मार्च को अपने 12 से 13 वर्ष में 47 किलो से अधिक वजन वर्ग के कुमिते में भाग लेगी।

वहीं मोहिनी रितिका टोप्पो 5 मार्च को सीनियर महिला काता वर्ग में भाग लेगी
टीम कोच रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि भारतीय दल में शामिल झारखंड की दोनों महिला खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

4 मार्च से इनकी स्पर्धा शुरू होगी। संभवत दोनों खिलाड़ी अपना उम्दा प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply