Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला सह बेबीनार (हाई ब्रीड मोड) 4 से 5 मार्च को

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 03, 2023 ::  खेलकूद एवम युवा कार्य निदेशालय ,झारखंड,रांची के तत्वाधान में मोराबादी स्थित जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, रांची के सभागार में 4 एवम 5 मार्च को कार्यशाला सह बेबीनार का आयोजन किया गया है।
इस कार्यशाला में 20 जिला खेल पदाधिकारी, 16 खेल संघ के पदाधिकारी जे.एस.एस.पी.एस.के 02 पदाधिकारी समेत कुल 38 पदाधिकारी समेत इच्छुक झारखंड के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी भाग लेंगे।
कार्यशाला का उद्घाटन 4 मार्च को अपर पुलिस महानिदेशक दूर संचार सेवाए श्री आर के मल्लिक करेगें।

उक्त कार्यशाला में डॉ उमा कांत सिंह मुख्य वक्ता, गढ़वा उपायुक्त श्री शेखर जमुआर,झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक , डॉ सरोजनी लकड़ा खेल निदेशक सम्बन्धित विषयों पर प्रकाश डालेंगे।
ऑन लाइन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय वक्ता मिस हिला
डेविडो (जर्मन विश्वविद्यालय), प्रो मैरियन किम (दक्षिण अफ्रीका) मुख्य वक्ता होंगे।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर डॉ सरोजनी लकड़ा (खेल निदेशक), ओलंपियन मनोहर टोपनो, अवर सचिव खेल निदेशालय देव शंकर दास, एन.एस.एस के ब्रजेश कुमार, एन वाई के उपनिदेशक एस पी सिंह , खेल परामर्शी साझा देवेन्द्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply