Breaking News खेल

दो दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता 22 एवं 23 फरवरी को धुर्वा मे

रांची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2020 :: रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन लीची बागान प्रांगण, सेक्टर- २, धुर्वा, रांची (जगन्नाथपुर थाना के पीछे) 22 एवं 23 फरवरी 2020 को आयोजित की गई है।
इस प्रतियोगिता में रांची जिले के कोई भी कोटि के विद्यालय/ महाविद्यालय /क्लब/ग्रामीण
संस्था एवं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं ।

प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों के अंडर -14 ,अंडर -16 ,16 वर्ष से ऊपर के बालक – बालिका के लिए आयोजित की गई हैं।

बालक वर्ग के लिए पोल मलखंब, रोप मलखंब, पिरामिड एवं बालिका वर्ग के लिए रोप मलखंब, रोप के ऊपर पिरामिड की प्रतियोगिता होगी।
इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला बालक-बालिका मलखंब टीम का चयन किया जाएगा, जो इसी माह के अन्तिम सप्ताह में रांची में ही आयोजित झारखंड राज्य – स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में पंजीयन हेतु संघ के प्रशिक्षक विवेक कुमार (7004818036) एवं रजनीश कुमार झा (8757484069) से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply