The 56th national annual conference and convention of sri sharda sangh on 22nd of feb in ranchi
Breaking News Latest News झारखण्ड

श्री शारदा संघ का 56वां राष्ट्रीय वार्षिक कांफ्रेंस और कन्वेंशन 22 से रांची में

The 56th national annual conference and convention of sri sharda sangh on 22nd of feb in ranchi

रांची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2020 ::

—- तैयारी पूरी 23 और 24 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।
—— 23 की सुबह निकाली जाएगी मां शारदा की भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा
—— देशभर के 200 डेलीगेट लेंगीं भाग

अखिल भारतीय श्री शारदा संघ का 56वां राष्ट्रीय वार्षिक कांफ्रेंस और कन्वेंशन को लेकर रांची पूरी तरह से तैयार है।
राजधानी रांची के रातू रोड, आकाशवाणी भवन के सामने रतनलाल जैन स्मृति भवन में 22 से 25 फरवरी तक यह भव्य कार्यक्रम होगा।
समारोह में रामकृष्ण मिशन के स्वामी भवेशानंद जी महाराज मुख्य अतिथि और सत्संगानंदा जी महाराज विशिष्ट अतिथि होंगे।
झारखंड में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस पहली बार आयोजित की जा रही है।
आयोजन समिति की सचिव शिप्रा सहाय ने बताया कि कांफ्रेंस में देशभर के विभिन्न प्रांतों से 200 श्री शारदा संघ की डेलीगेट इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी।
नॉर्थ ईस्ट से लेकर दक्षिण भारत तक के प्रतिनिधियों का आना शुरू हो गया है।

श्री शारदा संघ का उद्देश्य भारत की महिलाओं को एक सूत्र में बांधना और मानवता की सेवा, दान और धर्म कामों को बढ़ाना है।
21 फरवरी को रांची के कार्यक्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीमती सहाय ने बताया कि श्री शारदा संघ न केवल देश की आपदा की स्थिति में सहयोग करती है। बल्कि सरकार को भी समय-समय पर राहत कोष में दान राशि देने का काम करती है।

उन्होंने कहा मां शारदा ने कहा था शांति के लिए किसी के दोष को मत देखो, अगर स्वयं में और दुनिया में शांति की स्थापना चाहते हो, तो खुद की गलतियों को चिन्हित करो।
मां शारदा आस्था और विश्वास की प्रतीक हैं।
उनके चिंतन और विपत्ति के समय उनका स्मरण करने मात्र से समस्त बाधाएं दूर हो जाती है।
श्री शारदा संघ का मानना है कि राजधानी रांची में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की साढे तीन करोड़ जनता पर मां की कृपा बरसेगी।
उपकार सभी को मिलेगा। मां शारदा का वह वाक्य आज भी अटल सत्य साबित होता है कि इस धरती पर जो भी आया है,जो आएगा और जो अभी नहीं आए हैं।
वो सभी मेरी संतानें हैं। यानी माता शारदा सभी महिलाओं को अपनी पुत्री रूप में देखती हैं।
उनका कल्याण करती है।
श्रीमती सहाय ने बताया कि 24 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम में रांची की प्रसिद्ध गायिका चुमकी एंड पार्टी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
23 फरवरी को सुबह साढे सात बजे भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसी दिन रांची के देशप्रिय क्लब के द्वारा महामानव नामक नाटक का सशक्त मंचन किया जाएगा। 25 को कैंप फायर के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

देशभर से आने वाले डेलीगेट को 24 फरवरी की सुबह आउटिंग पर ले जाया जाएगा। इससे श्री शारदा संघ से जुड़ी महिलाएं झारखंड की संस्कृति, परंपरा यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता से रूबरू हो पाएंगीं।
कार्यक्रम के दौरान ही आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्य लोगों के अलावा ओनिमा घोष, रूपा बोस, जुली आदित्य,रूबी चौधरी, डालिया मैइत्रो, संगीता दत्ता, देवजनी रॉय, कोरोबी,कृष्ण राय,बोलाका राय, रूपम समेत आयोजन समिति से जुड़े तमाम सदस्य मौजूद थीं।

Leave a Reply