Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग :: झारखंड को 1 स्वर्ण, 4 रजत, 5 कांस्य पदक

 

राची,झारखण्ड  | नवम्बर  | 18, 2022 :: आज यहाँ इस लीगके दूसरे दिन ताउलू के विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में झारखंड के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण,4 रजत और 5 कांस्य पदक जीते ।
वही दूसरी ओर सानसाउ प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अपनी जोर आजमाइश में लगे रहे और लिग के दूसरे चक्र में पहुंचे।
आज इस लीग के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन का कार्य भी जारी रहा और रांची शहर के गणमान्यों ने लीग का दौरान विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किये।
आज इस अवसर पर रांची यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर श्री अजित कुमार सिन्हा, कांके विधायक श्री समरी लाल,रांची के एडिशनल कलेक्टर श्री राजेश बरवार,आचार्यकुलम की प्रधानाध्यापिका श्रीमती
सुजाता कौरा,असिस्टेंट डायरेक्टर साई श्री रामकुमार (इंचार्ज झारखंड)ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान किये।
इस अवसर पर श्री सुहेल अहमद,श्री मनीष कककर,श्री उदय साहू,श्री मिथलेश साहू,श्री
मनोज महतो ,श्री सुरेंद्र प्रसाद ,श्री डी दास ,श्री चंचल भट्टाचार्य श्री शिवेंद्र दुबे उपस्थित रहें।
इस अवसर पर उपस्थितरांची यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर श्री अजित कुमार सिन्हा ने कहा कि रांची यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने में पीछे नही रहेगी।
श्री कांके विधायक ने खेलो इंडिया के झारखंड में आयोजन पर भारत सरकार को बधाई दी।

साई के श्री राजकुमार जी ने कहा कि साई खेलो इंडिया के आयोजन से खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता रूपी नए अवसर लेकर आएगी।

Leave a Reply