Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

दो दिवसीय प्रमंडलीय स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजाति खेल प्रतियोगिता संपन्न

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 15, 2023 ::

पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद युवा कार्य विभाग एवं जिला प्रशासन रांची के तत्वाधान दो दिवसीय प्रमंडलीय स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजाति खेल के समापन समारोह के मुख्य अतिथि साझा के उपनिदेशक राज किशोर खाखा , विशिष्ट अतिथि खूंटी सह सिमडेगा के जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सरायकेला – खरसावां के अमित कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से सभी विजेताओं को पदक, ट्राफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
आंगन्तुको का स्वागत एवं स्वागत भाषण जिला खेल पदाधिकारी, रांची सह आयोजन सचिव शिवेंद्र कुमार ने किया। जबकि मंच का संचालन वरिष्ठ खो-खो प्रशिक्षक अजय झा ने किया।
पूरे प्रतियोगिता का संचालन फुटबॉल प्रशिक्षक शाहिद अंसारी ने किया। पूरे प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्रशिक्षक राजू साहु, कुमार, तपन राउत, गोपाल तिर्की, अनमोल तिर्की, सुनील महली, करम मुंडा, काली चरण महतो, अनीता तिर्की, जोलेन होरो , जेम्स पूर्ति, अंगद कुमार हंसराज,जीत नाथ साहु, रेमण्ड मिंज ,गणेश्वर कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार , प्रदीप राम एवं बिरसि मुण्डू का पूर्ण सहयोग रहा।

इस प्रतियोगिता में पूरे प्रमंडल से रांची, खूंटी , लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला जिले से लगभग 125 बालक -बालिका खिलाड़ी भाग लिए।
इस प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल , मटका दौड़ , गेड़ी दौड़,भारा दौड़,सेकोर में सभी प्रतिभागी अपना शानदार प्रदर्शनकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को नगद राशि पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया।
पूरे प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है:-

तीरंदाजी पुरुष टीम:-
————————–
1. राजेश उरांव (गुमला)
2. करण पातर मुण्डा (रांची)
3. सिंगराय मुण्डा (खूंटी)

महिला टीम:-
——————
1. मेधा तिर्की (रांची)
2. अंशु कुमारी (रांची)

गुलेल महिला वर्ग:-
———————–
1. गुरूमणि टुट्टी (खूंटी)
2. गांगी बारला (सिमडेगा)
3. अनिता होरो (गुमला)

पुरुष वर्ग:-
——————-
1. कंचन भेंगरा (गुमला)
2. विनय हेमरोम (खूंटी)
3. रघुवीर उरांव (लोहरदगा)

घड़ा दौड़ पुरुष वर्ग:-
————————–
1. संदीप उरांव (गुमला)
2. अमिताभ उरांव (लोहरदगा)
भारा दौड़ महिला वर्ग:-
——————————-
1. मुक्ता इन्दवार (गुमला)
2. असीमा होरो (खूंटी)
3. अनीता होरो (गुमला)
गेड़ी दौड़ महिला वर्ग:-
———————————-
1. आरती कुमारी (गुमला)
2. सृष्टि कुजूर (सिमडेगा)

पुरुष वर्ग:-
—-———–
1. जोगेंद्र उरांव (लोहरदगा)
2. अतुल होरो (खूंटी)
3. जोर्ज कच्छप (गुमला)

Leave a Reply