Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

अहिंसा रन : 2 अप्रैल को राँची दौड़ेगी अहिंसा के लिए

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 25, 2023 :: दिनांक 2 अप्रैल 2023 को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) महिला शाखा, जीतो मैन के साथ मिलकर सम्पूर्ण भारतवर्ष के 65 चैप्टर्स के द्वारा अहिंसा रन
का एक भव्य आयोजन कर रही है।

इस अहिंसा रन में रांची जीतो महिला शाखा जीतो मेन तथा जीतों यूथ के साथ मिलकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।

इस आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए 25 फरवरी को पोस्टर विमोचन चीफ गेस्ट एफजेसीसीआई के अध्यक्ष किशोर मंत्री द्वारा किया गया।

जीतो महिला शाखा की अध्यक्ष प्रियका पाटनी, डायरेक्टर इन चार्ज पायल सेठी, सचिव सरो पांड्या, उपाध्यक्ष अनीता पांड्या एवम एकता बड़जात्या, संयुक्त सचिव विनीता जैन एवम मोनिका पाटनी, कोषाध्यक्ष सुष्मिता जैन एवम सोनल नहाटा. जीतो मेन के अध्यक्ष गौतम जैन चार्टर चेयरमैन प्रदीप काला उपाध्यक्ष राजकुमार रामपुरिया एवम विशाल गोधा, सचिव अनंत जैन जीतो दूध के अध्यक्ष देवेश जैन सचिव वैभव जैन, मीडिया को ऑर्डिनेटर पायल गोधा, अलग अलग विभाग के निम्न कन्वीनर जीतो कनेक्ट अनुराधा सेठी स्पोर्ट्स सोनम पाटोदी, स्पॉन्सरशिप जैन आर्ट एंड कल्चर विनीता सेठी, बी टू सी ट्रेड फेयर रूबी जैन, संस्था कनेक्ट कन्वीनर स्मिता छाबड़ा मोनिका छाबड़ा, निकिता छाबड़ा सभी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे है।

# यह रन ओपन फॉर आल है। मतलब यह कि इसमें सभी लोग हिस्सा ले सकते है।

# इसमे कोई आयु सीमा नहीं है। सभी अपना रेजिस्ट्रेशन किलोमीटर की दूरी के अनुसार करवाएंगे।

# यह रन 3 kin, 5 km और 10km का रहेगा जिसका ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन होगा। रेजिस्ट्रेशन एक न्यूनतम राशि का होगा। 3km-300rs.

5km 400rs.

10km 500rs

# यह एक मैराथन दौड़ होगी। लेकिन अगर आप दौड़ नही सकते तो आप वॉक (चल) भी कर सकते है।

# मैराथन दूरी की हर कैटेगरी (3 km 5km, 10 km) प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं को दी जाएगी। इसके अलावा भी कई आकर्षक पुरस्कार होंगे।

● प्रतिभागियों को टी शर्ट, मेडल, सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply