राची, झारखण्ड | अप्रैल | 17, 2025 ::
झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची के प्रांगण में पन्द्रह दिन प्रशिक्षण शिविर के आधार पर जुनियर झारखंड बालक-बालिका खो-खो टीम का चयन किया गया। चयनित झारखंड टीम आज द्वितीय जुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज राँची रेलवे-स्टेशन से आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश) के लिए प्रस्थान किए। आजमगढ़ में जुनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगी ।
झारखंड टीम की घोषणा झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने की।
झारखंड बालक-बालिका टीम इस प्रकार है:-
झारखंड बालक टीम:- नील कान्त मुण्डा (कप्तान) ,पवन नायक (उपकप्तान),
पवन उरांव, विवेक कुमार सिंह, अंशु उरांव, मनीष उरांव, मृत्युंजय मुण्डा, अमन कार्तिक रजक
प्रशिक्षक:- अभिषेक कुमार
झारखंड बालिका टीम:-
पूजा कुमारी (कप्तान),अपर्णा चौधरी (उपकप्तान),मनीषा कुमारी, अन्नुप्रिया उरांव, सलोनी कुमारी, कोमल कुमारी, पूजा तिर्की, आस्था तिग्गा
प्रशिक्षक:- एम.एम.चौधरी
टीम प्रबन्धक:- शुभम सिंह
रेफरी:- निखिल कुमार




