राची, झारखण्ड | जनवरी | 24, 2025 ::
विकास विद्यालय के प्रांगण में प्रशिक्षकों की दो दिवसीय प्रशिक्षण (टी.ओ.टी) प्रमाणन पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों, समन्वयकों तथा प्रशिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। यह दो दिवसीय सत्र स्कूल के विशाल हॉल में आयोजित किया गया था और सभी उपस्थित लोगों के लिए एक सहज और जानकारीपूर्ण अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया था।
इस दो दिवसीय सत्र में बतौर रिसोर्स पर्सन भारत सरकार के डी.ओ.पी.टी के सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान (आई एस टी एम) के उप निदेशक पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, चंडीगढ़ होटल प्रबंधन संस्थान, चंडीगढ़ के वरिष्ठ व्याख्याता (सेवानिवृत्त) आशीष बोस, आर.ओ (सी.बी.एस.ई) पटना अनुभाग अधिकारी राघवेंद्र, आर.ओ (सी.बी.एस.ई) पटना के सहायक अनुभाग अधिकारी ज्योति प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज की
सत्र की शुरुआत में सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सत्र से जुड़े सभी रिसोर्स पर्सन को सम्मान के प्रतीक के रूप में शॉल तथा प्लैन्टर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात विकास विद्यालय के छात्रों के समूह द्वारा अतिथि के सम्मान में गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।
सत्र के प्रथम दिवस के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पी.एस.कालरा द्वारा सभी रिसोर्स पर्सन तथा प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि निस्संदेह यह दो दिवसीय सत्र उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने इसमें भाग लिया। ज्ञान, अवसर और आकांक्षा का प्रकाश स्तंभ साबित होगा।




