राची, झारखण्ड | जनवरी | 23, 2025 ::
भाकपा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती रांची स्थित सीपीआई के राज्य कार्यालय के सभागार में मनाई गई। सीपीआई के नेताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सपना आज भी अधूरा है। रामगढ़ के अधिवेशन में उन्होंने गरम दल का निर्माण किया था। जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का रांची से विशेष लगाव रहा हैं, आजादी की लड़ाई के दरमियान कई बार रांची आगमन हुआ और रुकना हुआ है।जिन जगहों पर रुके थे।उन स्थानों को झारखंड सरकार संरक्षित करे और उनके जीवनी को पाठ्यक्रमों में शामिल कर सम्मान दे। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ जापान जेल में बंद हवलदार तिन तुस टोपनो के पुत्र डॉ सहगल टोपनो भी उपस्थित थे। उन्होंने अपना संस्मरण को लोगो से साझा किया। कार्यक्रम में राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, पुष्कर महतो राजेश यादव जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, इम्तियाज खान, ममता साहू,एहतेशाम प्रवीण मनोज ठाकुर, श्यामल चक्रवर्ती, मेहुल किरण कुमारी, गोपाल पांडेय, सुनील सिंह, आरती सहित कई लोग शामिल थे।




