Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

दो दिवसीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2024-25

राची, झारखण्ड | जून 28, 2024 ::

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के अंतर्गत पर्यटन, कला – संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय स्तर (रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा) पर दो दिवसीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2024-2025 का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित हो रहा है । विभाग द्वारा आयोजित आवासीय क्रीड़ा केंद्र, सीएम एक्सीलेंस केन्द्र (एकलव्य केंद्र) में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तीरंदाजी, हॉकी खेल में रिक्त स्थानों को भरा जाएगा।
इस चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी, रांची शिवेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आगंतुकों का स्वागत जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी ने किया जबकि मंच का संचालन विभाग के वरिष्ठ खो-खो प्रशिक्षक अजय झा ने किया।
इस अवसर पर विभाग के प्रशिक्षक भरत कुमार साहू,संजू कुमार, सौरभ कुमार, अंजलूस तिर्की, वीणा केरकेट्टा, करम मुंडा, जेम्स पूर्ति, काली चरण महतो, करुणा पूर्ति, सोना राम चाम्पिया, गोपाल तिर्की, रेमेण्ड मिंज, राजू साहू, तपन कुमार राउत, हरीश कुमार, शिशिर कुमार सहित कई अन्य प्रशिक्षक के साथ विभाग के बिरसी मुंडू, मुकेश कुमार ने काफी सहयोग कर आज के चयन प्रक्रिया को सफल बनाया।
सभी खेलों में लगभग छः सौ खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता में भाग लिया।
चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी स्थानों पर सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा।

Leave a Reply