Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न :: रतन लाल नए अध्यक्ष : कहा फोटोजर्नलिस्टो की समस्याओं पर मिलकर करेगे काम

राची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 16, 2023 ::  झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन का चुनाव रविवार को इंदिरा गांधी चौक स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ, जिसमें झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा 100% वोट किया,

वोटिंग 12 बजे से लेकर 2 बजे तक चली, जिसके बाद वोटो की गिनती हुई,

चुनाव में नियुक्त किये गये पदाधिकारी कृष्णा सहाय एवं राजीव चौबे के देख रेख में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हुआ।

चुनाव सचिव पद के लिए सैयद रमीज एवं संजीव मिश्रा के बीच वोटिंग हुआ जिसमें रमीज को विजय घोषित किया गया।

बाकी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव जीतने वाले पदाधिकारी

जिसमें

अध्यक्ष रतन लाल,
उपाध्यक्ष अमित दास,
सचिव सैयद रमीज जावेद,
सह सचिव मनोरंजन सिंह,
कोषाध्यक्ष संजय कपरदार,

ने जीत हासिल किया।

जिसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने सभी जीतें हुए पदाधिकारियों को बूके माला देकर बधाई दी गई साथ ही फोटोजर्नलिस्टो की समस्याओं पर विचार विमर्श करने की बात कही गई।

वहीं सभी सदस्यों और जीते हुए पदाधिकारियों के द्वारा पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव को बूके देकर विदा किया।

Leave a Reply