Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

लगभग 24 माह से एचईसी के मजदूरों का वेतन बकाया है और प्रधानमंत्री विश्व गुरु की बात करते है : कॉमरेड डी राजा

राची, झारखण्ड | जून 29, 2024 ::

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद के केंद्रीय कार्यालय रांची में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड डी राजा के दो दिवसीय झारखंड आगमन पर राज्य सचिव कामरेड महेंद्र पाठक एवम राज्य परिषद के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। रांची जिला के साथियों द्वारा झारखंड का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डी राजा ने कहा की इस बार लोकसभा चुनाव में जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और सविधान की रक्षा के सवाल पर वोट दिया है, मोदी सरकार को सबक सिखाने का काम किया है, पूर्ण बहुमत की सरकार न बनाकर गठजोड़ की सरकार बनाया है।
ज्ञात हो की झारखंड के पतरातू में किसान सभा का सम्मेलन दिनांक 29_30 जून को होने जा रहा है, जिसका विद्वत उद्घाटन भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा करेंगे। उनके आगमन पर तथा कम्युनिस्ट पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर आज कई सामाजिक और राजनैतिक लोगो ने कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण कॉम डी राजा के समक्ष किया। डी राजा ने नए साथियों को पार्टी का झंडा और अंग वस्त्र ओढ़ाकर पार्टी में शामिल कराया।मुख्य रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी नीरज सिंह, सुशांतो वर्धन, राधिका तिवारी, सपना सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जिसे महासचिव ने पार्टी का गमछा देकर सम्मानित करते हुए धन्यवाद दिया।
महासचिव डी राजा ने झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत पर कहा कि न्यायपालिका के प्रति झारखंड के लोगों का विश्वास बढ़ा है यह झारखंड की जनता की जीत है साथ ही झारखंड में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए जो भविष्य में विधानसभा चुनाव के लिए जो रणनीति बनेगी उसमें सीपीआई की भूमिका तय की जाएगी। आज के इस सदस्यता सम्मेलन में सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय सिंह, पीके पांडे, केडी सिंह के अलावा पार्टी के नेता हुआ कार्यकर्ता उपस्थित थे। देश के इंजीनियरिंग उद्योग के जन्मदाता झारखंड में एचईसी की दयनीय स्थित एवं दुर्दशा पर कॉमरेड डी राजा ने देश के प्रधानमंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि लगभग 24 माह से एचईसी के मजदूरों का वेतन बकाया है और प्रधानमंत्री विश्व गुरु की बात करते है।

Leave a Reply