Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोर्ट में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

राची, झारखण्ड  | मई |  21, 2025 ::

झारखंड वॉलीबॉल संघ एवं सामाजिक संगठन आर्ट ऑफ गिविंग की झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 मई 2025 को 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोर्ट में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य रांची जिले के होनहार एवं उभरते हुए वॉलीबॉल खिलाड़ियों को तकनीकी, बुनियादी और रणनीतिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारा जा सके।

शिविर का उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ० अजीत कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इनके अतिरिक्त प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, गुरू चरण साहू, सीसीडीसी प्रकाश झा, अजय प्रकाश, नवीन चंचल, प्रॉक्टर मुकुन्दं चन्द मेहता, डॉ राजेश गुप्ता,चंचल भट्टाचार्य, भोला प्रताप सिंह, उत्तम राज, विजय वर्मा, अर्जुन राम, स्टेट ऑफिसर, वीरेंद्र राम रांची विश्वविद्यालय, उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नारायण विन्हा, भूतपूर्व खिलाड़ी आर आर सिद्दिकी सहित रांची जिला वॉलीबॉल संघ के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

शिविर में प्रशिक्षकों के रूप में अनुभवी संजय कुमार और संजय ठाकुर खिलाड़ियों को बेसिक स्किल्स, खेल की रणनीतियाँ, टीम भावना, फिटनेस तकनीक और मानसिक दृढ़ता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की व्यक्तिगत क्षमताओं को पहचानकर उन्हें सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

मुख्य अतिथि डॉ० अजीत कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, “खेल जीवन निर्माण का सशक्त माध्यम है। विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव सहायता एवं आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।”

 

इस संयुक्त पहल से न केवल खेल के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि झारखंड राज्य को भविष्य के अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी भी मिल सकेंगे।

 

 

Leave a Reply