Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड की पहली महिला पत्रकार सुधा सिन्हा को प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

राची, झारखण्ड | मई | 15, 2023 :: वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती सुधा सिन्हा के निधन पर सम्पूर्ण पत्रकार जगत दुखी हैं।
रांची प्रेस क्लब इस घटना से आहत है और आज दिनांक 15 मई, 2023 सोमवार की शाम 5.30 बजे उनकी स्मृति में प्रेस क्लब के कांफ्रेंस हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पत्रकार जगत स्व सुधा सिन्हा के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर मौन धारण किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया,
इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, भारत भूषण प्रसाद, महिला पत्रकार रेखा पाठक, वरिष्ठ पत्रकार शर्मिष्ठा मजूमदार, माणिक बोस, सुषमा सिन्हा, कमलेश बिट्टू मिश्र, विनोद कुमार सोनी, चंदन भट्टाचार्य, विजय कुमार गोप, विकास कुमार, आकाश कुमार, मनीष मिश्र और अन्य पत्रकार शामिल हुए।

Leave a Reply