रांची, झारखण्ड । नवम्बर | 14, 2017 :: कल दिनांक 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, राँची महानगर अंतर्गत सभी 17 मंडलों के सभी बूथों पर पार्टी का झंडा लगाकर एवं भगवान बिरसा मुंडा का चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा। साथ ही कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का चित्र भी लगाया जायेगा एवं अलग झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान एवं पार्टी की भूमिका पर चर्चा की जायेगी। साथ ही सभी मंडलों में पार्टी के झंडे एवं अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र के साथ मोटरसाईकिल जुलूस निकालकर लोगों को “अलग राज्य भाजपा की देन” लोगों को बताने का काम किया जायेगा।महानगर अध्यक्छ मनोज मिश्रा ने कहा कि जब एक ही दिन संगठन स्तर पर शहर के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तो शहर में राज्य स्थापना दिवस पर संगठन की ओर से भी उत्सव का माहौल होगा। यह जानकारी महानगर भाजपा के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।
Related Articles
योगदा सत्संग मठ में मना परमहंस योगानन्द का जन्मोत्सव
रांची , झारखण्ड | जनवरी | 05, 2020 :: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु आज परमहंस योगानन्द जी की 127वीं जयन्ती हैं। रांची के योगदा सत्संग मठ में आज परमहंस योगानन्द जी का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। बडी संख्या में देश-विदेश से परमहंस योगानन्द पर श्रद्धा लुटानेवालों की भीड यहां जुटी और भक्ति रसधारा […]
वैसाखी के उपलक्ष्य में विशेष दीवान
रांची, झारखण्ड । अप्रैल | 14, 2018 :: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा,कृष्णा नगर कॉलोनी में आज शनिवार दिनाँक 14 अप्रैल को वैसाखी के उपलक्ष्य में सुबह विशेष दीवान सजाया गया. खालसा साजना दिवस(वैसाखी पर्व) के उपलक्ष्य में यह विशेष दीवान सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक सजाया गया. दीवान की शुरुआत सुबह 8 […]
शिव की महिमा अपरंपार : शिव प्रकाश सिंह
राची, झारखण्ड | मार्च | 04, 2024 :: कांके पिठौरिया में चल रहे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय के 12 दिवसीय महाशिवरात्रि द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला के चौथे दिन भगवान कि विधिवत आराधना की गई। इस अवसर पर सैंकड़ो लोगो ने द्वादास ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया। आज चौथे दिन के संध्या महाआरती में शिक्षाविद श्री प्रकाश सिंह […]


