Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

सड़क सुरक्षा व डिसीजन मेकिंग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | अगस्त   02, 2024 ::

एस एस मेमोरियल कॉलेज राँची के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा की पहल पर जेसीआई राँची उड़ान के सौजन्य से कॉलेज के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास (पर्सनालिटी डेवलपमेंट) के लिए पाँच दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का आज पाँचवाँ और अंतिम दिन रहा।

आज के मुख्यवक्ता सह राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक सीए जेसी सुभम् मोदी ने कॉलेज के विद्यार्थियों को “ सड़क सुरक्षा “ और डिसिजन मेकिंग विषय पर प्रशिक्षण दिया ।

सुभम् ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम और निर्णय लेना जैसे विषय पर प्रशिक्षण देते हुए विद्यार्थीयों को बताया कि हमें हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए, और सीट बेल्ट लगाना चाहिए, इससे हम अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सामने आने वालों की भी सुरक्षा कर सकते है, हमें कभी भी जल्दी निर्णय नहीं लेना चाहिए, सोंच व समझ के सारे निर्णय लेना चाहिए ।
सड़क सुरक्षा के प्रकार बताए और विद्यार्थियों को सतर्क किया, सड़क के दुर्घटना से कैसे बचा ज़ाय और अपने परिवार व समाज के लोगों को कैसे बचाया जाय।

सुभम् ने विद्यार्थियों को डिसिजन लेने के बारीकियों को बताया कि किन किन परिस्थितियों में किस प्रकार का डिसीजन लेना चाहिए, इसके लिए इन्होंने एक दो शिक्षाप्रद कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाये ।

सभी प्रतिभागी विद्यार्थीयों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सराहा और लाभान्वित भी हुए और कॉलेज में आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराते रहने की प्राचार्य से निवेदन भी किया ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यरूप से भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ अकांशा सिंह जी, नागपुरी विभाग के डॉ सुबास साहु जी, जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष जेसी ट्विंकल छावनीका जी , प्रशिक्षण क्षेत्र से जेसी शिल्पा केजरीवाल और आईपीपी जेसी अनिता अग्रवाल उपस्थित हुए साथ ही सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभान्वित हुए ।
नागपुरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ सुबास साहु जी ने जेसीआई के पूरी टिम को कॉलेज परिवार की तरफ़ से धन्यवाद व आभार प्रकट किये ।

 

 

Leave a Reply