Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल

जल जमाव को लेकर जल सत्याग्रह

राची, झारखण्ड  | अगस्त   02, 2024 ::

राजधानी रांची में जल जमाव को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में रातू रोड में जल सत्याग्रह कर विरोध प्किया गया l मात्र 15 घंटे के बारिश में पूरा रांची शहर डूब चुका है मंदिरों एवं घरों में नाले का पानी घुस चुका है. राजधानी के सभी माननीय एवं नगर निगम सोई हुई है उन्हें जगाने को लेकर आज खुले आसमान में बारिश में जल सत्याग्रह कर विरोध प्रकट किया गया l जिस राजधानी में सरकार के सारे तंत्र हो लंबे समय से एक व्यक्ति विधायक हो जो पूर्व में नगर विकास मंत्री भी रह चुके हैं राज्यसभा सांसद एवं सांसद हो फिर जितने भी माननीय राजधानी रांची में रहते हैं उन्हें राजधानी रांची से कोई मतलब नहीं है पूरी राजधानी गाड़ो का शहर बन चुका है पूरे शहर में जल जमाव हो रही है किन्ही को कोई मतलब नहीं है इन्हें अपनी पॉकेट भरने से मतलब है रांची की जनता ने झोला भर भर कर वोट दिया आज रांची के नागरिकों की क्या हालत है किन्ही से छुपी हुई, है मात्र 15 घंटे के बारिश में पूरा शहर डूब चुका है उत्तम यादव ने कहा राजधानी में जहां भी इस तरह की समस्या है आप मेरे मोबाइल नंबर 9122700009 पर सूचित करें मैं वहां पर जाकर जल सत्याग्रह कर विरोध प्रकट करने का काम करूंगा l

आज के जल सत्याग्रह कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश साहू, नितेश वर्मा, शैलेश नंद तिवारी, आर्यन मेहता, सावन लिंडा, मिकी कुमार, आर्यन गुप्ता, रोहित यादव, धीरज वर्मा, गौरी शंकर प्रसाद, शामिल हुए l

Leave a Reply