राची, झारखण्ड | अगस्त 02, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा का सावन मेले के दूसरे दिन मेले में काफ़ी चहल पहल रही । लोगो ने जम कर अपनी मन पसंद चीजो की ख़रीदारी की , मेले में लोगो को जहां खूबसूरत राखी पसंद आ रही है वही सबको ज्वैलरी कुरती गिफ्ट आइटम भी काफ़ी पसंद आ रहे है , संयोजिका विनीता और रितु ने बताया मेले में हाइजेनिक सूजी के पापड़ , चाऊमीन , मैगी लोगो को काफ़ी पसंद आ रहे है , मेले में रियल ज्वैलरी की स्टाल भी लगी है , उसकी डिज़ाइन काफ़ी पसंद की जा रही है , इसके अलावा भगवान की पोशाक भी अलग अलग डिज़ाइन में मिल रही है कई महिलायें शादी में काम आने वाले समान , गिफ्ट हैंपर अपने हाथो से बना कर लायी है , केक्स एंड बेकरी के स्टाल भी लगे है , मानसून के बावजूद लोग आ रहे है , एक ही जगह पर सभी वेराइटी मिल रही है , शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया एवं सचिव शुभा अग्रवाल ने राँची वासीयो से अपील की है वो आय मेला घूमे , शॉपिंग और फ़ूड का आनंद ले ।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने कहा 3 अगस्त तक चलने वाला ये मेला अग्रेसन भवन अपर बाज़ार में चल रहा है ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , सचिव शुभव अग्रवाल , संयोजिका विनीता बिहानी , सरिता बथवाल ,पूजा अग्रवाल , सपना सिंघानिया , रितु पोद्दार , सुमिता लाठ , पूजा सारावगी , कविता सोमानी , कविता जालान , पायल जैन , दीपिका मोतिका , आशा सराफ़ उपस्थित थी ।




