Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

नवोदय पूर्ववर्ती छात्र एसोसिएशन झारखण्ड की दूसरी राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न 

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 20, 2023 ::  आज दिनांक 19 फरवरी 2023 को नाज (नवोदय पूर्ववर्ती छात्र एसोसिएशन झारखण्ड)की दूसरी राज्य स्तरीय बैठक राज्य संग्रहालय (स्टेट म्यूजियम) खेलगांव ,होटवार, रांची झारखण्ड में सुबह 10बजे से शाम 5:30 बजे तक नाज उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया | जिसमें झारखण्ड के प्रत्येक जिले के साथ कई राज्यों के भी नवोदय विद्यालय के लगभग 1500 पूर्ववर्ती विद्यार्थी शामिल हुए |इसबार के कार्यक्रम का मुख्य विषय मेंटल हेल्थ, मेंसुरेशन हेल्थ और कैरियर कोचिंग रहा साथ ही उन प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार व मार्गदर्शन भी मिला जो दसवी व बारहवी में गत वर्ष विद्यालय का नाम रौशन किये थे |पूर्व प्राचार्य व पहले बैच के भैया दीदी ने सबसे पहले दीप प्रज्वलन करके नवोदय प्रार्थना के साथ कार्यक्रम कों प्रारम्भ किया गया |

पहले सत्र का संचालन करम सिंह व संतोषी कुमारी ने किया |गणेश वंदना श्रेया सिंह द्वारा किया गया तदुपरान्त स्वागत भाषण संगीता प्रसाद ने किया जो नाज कि सचिव भी हैं |

राजीव चौरसिया नाज के अध्यक्ष के रूप में नाज कि भूमिका व उसका कार्य के बारे में बताया

|उसके बाद कुछ अथिति जिसमें पूर्व प्राचार्य व सीताराम भैया, डॉ पी एन स मुंडा व नाज के मुख्य वालंटियर्स कों सम्मानित किया गया |एकल नृत्य दिशा ठाकुर द्वारा किया गया उसके बाद संतोषी साहू कि टीम द्वारा योगासन नृत्य किया गया |

दूसरे सत्र का संचालन जितेन्द्र भगतिया व पल्लवी ने किया इस सत्र में मुख्यतः मेन्टल हेल्थ व मेंन्सुरेशन हेल्थ पर डॉ गुलेश सुथार नवोदय सिरसा व डॉ दीप्ती कुजूर नवोदय लोहरदगा ने काफी विस्तृत जानकारी दी |उसके बाद एकल नृत्य श्रीति मण्डल व स्नेहिल श्रेयस द्वारा किया गया |साथ ही एक गाना करम सिंह व सोनिका प्रसाद द्वारा गाया गया, कार्यक्रम कों आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के सारे स्पोंसर ने अपनी बात रखी जिसमें मुख्य रूप से पूजा जायसवाल (बोकारो), समीर सेन( गोड्डा), डॉ अरविन्द (गिरिडीह), डॉ देओनिस (गुमला), मुकेश कुमार (रांची), नरेंद्र झा( गोड्डा), डॉ राजनारायण (रांची )डॉ रामकुमार (मधुबनी), डॉ रूपक (गोड्डा), डॉ आलोक (गुमला) संतोष पाण्डेय उसके बाद एकल गान योगेंद्र नवोदय हज़ारीबाग से, नाज के चेयरमैन सुधीर कुमार ने अपनी बात रखी, उसके बाद कुछ कुछ बच्चों कों परितोषक दिया गया |
कार्यक्रम कों आगे बढ़ाते हुए सभी लोगों ने भोजन किया फिर अगले सत्र का संचालन संतोष कुमार नवोदय गढ़वा ने किया एक गीत अनंत टोप्पो रांची द्वारा किया गया |उसके बाद नाज के वेबसाइट चन्दन कुमार व अथिति द्वारा लांच किया गया |उसके बाद एक मजेदार कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ जिसमे नवोदय के घरवाले कि क्या राय हैं नवोदय के बारे में वो बताया, एकल गीत शशि नवोदय कोडरमा द्वारा गाया गया |उसके बाद ग्रुप फोटो साथ ही उन सभी लोगों का सम्मान हुआ जो कार्यक्रम कों सफल बानाया धन्यवादज्ञापन डॉ अबरना व अमरजीत द्वारा किया गया |

Leave a Reply