Breaking News Latest News खेल

तीन दिवसीय रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता 21-23 अप्रैल 2023 तक रांची में

 

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 16, 2023 :: रांची जिला शतरंज संघ द्वारा तीन दिवसीय रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21-23 अप्रैल 2023 तक गुरू नानक पब्लिक स्कूल, रांची में किया जायेगा।
यह कार्यक्रम राज्य व जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, राज्य शतरंज संघ के सचिव श्री मनीष कुमार व संघ के अन्य पदाधिकारी की उपस्थित में निर्धारित किया गया।
इस कार्यक्रम की घोषणा जिला शतरंज संघ सचिव नवजोत सिंह अलंग ने किया।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 8 राउंड का होगा जिसमें जिले से खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो आगामी राज्य चैम्पियनशिप 2023 में खेलेंगे।

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को प्राईज मनी, मोमेंटो व सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा ।

Leave a Reply