jharkhand-state-school-wushu-boysgirls-competition-concluded-ranchi-awarded-with-overall-champion
Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

झारखंड राज्य विद्यालय वुशु (बालक/बालिका) प्रतियोगिता संपन्न, रांची  ओवर आल विजेता 

* झारखंड राज्य विद्यालय वुशु (बालक/बालिका) प्रतियोगिता

* मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में  संपन्न

*  झारखंड के विभिन्न जिलों के तकरीबन 500 खिलाड़ी एवम अधिकारी भाग ले रहे थे

* रांची  ओवर आल विजेता

jharkhand-state-school-wushu-boysgirls-competition-concluded-ranchi-awarded-with-overall-champion
रांची, झारखण्ड । सितम्बर | 24, 2017 :: झारखंड राज्य विद्यालय वुशु (बालक/बालिका) प्रतियोगिता आज यह मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आज यहाँ संपन्न हो गयी।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि  मनमोहन प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी राँची एवम विशिष्ट अतिथि  अशोक कुमार चौधरी, जेल सुपरिटेंडेंट थे उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी ,उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए अच्छी ट्रेनिंग अत्यावश्यक है।
इस अवसर पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के शिवेंद्र दुबे, अनिल जैस्वाल, उदय साहू , प्रियदर्शी अमर,  गोकुलानंद मिश्र, राज़ी अहमद, दीपक गोप, सुशील कच्छप, शैलेंद्र दुबे, राकेश सिंह, रत्नेश कुमार, उमा रानी पालित आदि मौजूद थे।
आज इस प्रतियोगिता के समापन समारोह  के अवसर पर खिलाड़ियों ने संशोउ एवम टाउलु का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों के बीच मैडल एवम ट्रॉफी का वितरण किया।
 शिवेंद्र दुबे ने खिलाड़ियों का।स्वागत एवम अमरेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
 प्रतियोगिता का आयोजन युवा कार्य एवम खेलकूद विभाग , झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन के तत्वाधान में एवम झारखंड वुशु एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा हैं।
इसमे झारखंड के विभिन्न जिलों के तकरीबन 500 खिलाड़ी एवम अधिकारी भाग ले रहे थे।
इस प्रतियोगिता के अंडर 17 बालक वर्ग में – रांची – प्रथम, चतरा – द्वितीय, ईस्ट सिंहभूम- तृतीय।
अंडर 17 बालिका वर्ग में- रांची -प्रथम , लोहरदगा – द्वितीय एवम ,धनबाद – तृतीय स्थान पर रही।
वही अंडर 19 बालक वर्ग में रांची – प्रथम,चतरा- द्वितीय, एवम धनबाद तृतिय  स्थान पर रही।
अंडर 19 के ही बालिका वर्ग में रांची – प्रथम,लोहरदगा- द्वितीय एवम धनबाद तृतीय स्थान पर रही।

Leave a Reply