Breaking News Latest News झारखण्ड

ब्रह्मकुमारी संस्थान में तीन दिवसीय सरस्वती पूजा का समापन

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  05, 2025 ::

कांके पिठौरिया में तीन दिवसीय सरस्वती पूजा धूम धाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत् पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर चैतन्य झांकी सजाई गई। श्रदालुओं ने पूजा और आरती की, और मां सरस्वती के दिव्य संदेश को भी समझा। इस अवसर पर संस्था कि संस्था कि संचालिका बी के राजमती जी ने ज्ञान की सगार से मोती चुनने का समय है। मां सरस्वती के हंस की तरह गुण ग्राही बनने की सीख भी दी। सभी श्रदालुओं ने आकर पूजा व आरती करके प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही साथ सरस्वती पूजा के दिव्य ज्ञान को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प भी लिया। बी के राजमती ने कहा यही समय है कि जब ज्ञान के आकार सत्य ज्ञान के द्वारा हमें हंस सामान मोती चुनना है। अर्थात गुण ग्राही बनने की सिख दी । मां सरस्वती का यह दिव्य स्वरूप हमें संदेश देता है कि किस तरह हमें अपने मन बुद्धि को परमात्मा में एकाग्र परमात्मा के सर्व ज्ञान,गुण, और शक्तियों को जीवन में धारण करना है।

 

आज तीन दिवसीय सरस्वती पूजा में सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तों ने अपनी हजारी लगाई साथ ही भंडारे का ग्रहण भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बी के राजमती, ऊर्मिला देवी, लीला देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply