राची, झारखण्ड | अप्रैल | 08, 2024 ::
श्री महावीर मंडल रांची केंद्रीय समिति के पदाधिकारीयो ने पूंदाग के सभी क्षेत्रो का दौरा किया एवं पूंदाग क्षेत्र के सभी महावीर मंडल एवं सभी अखाड़ेधारियो, खिलाड़ी बंधुवो एवं उस्तादों से मिलकर रामनवमी महोत्सव की सफलता हेतु चर्चा किये!
श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू के नेतृत्व में पुनदाग क्षेत्र में एक बड़ी बैठक भी की गई बैठक में पुनदाग क्षेत्र के सभी अखाड़ेधारी शामिल हुए एवं सभी ने अपने-अपने विचार को रखें एवं रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया साथ ही सप्तमी के दिन 15/4/ 2024 को पुनदाग क्षेत्र में अस्त्र-शस्त्र चालन खेल प्रतियोगिता का संध्या में आयोजन करने का निर्णय लिया गया! बैठक में श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू ने कहा की पूरे त्योहार को हर्षोल्लाह, भाईचारगी एवं मर्यादित तरीके से मनाए ओर झंडा झांकी,अस्त्र-शास्त्र, ढोल नगाड़ा गाजा बाजा के साथ समय का पालन करते हुए एक साथ सभी लोग अपने रामनवमी जुलूस को लेकर तपोवन की ओर चले
मंत्री दीपक ओझा ने कहा की अखाड़ेधारियों हर तरह की संभव मदद मिलेगा झंडा लाइसेंस के लिए श्री महावीर मंडल से संपर्क किया जा सकता है उन्होंने धूमधाम से झंडो की संख्या बढ़ाते हुए रामनवमी मनाने का अपील किए! बैठक में श्री महावीर मंडल रांची सह मंत्री गोपाल सोनी ने सभी को चैत्र शुक्ल पक्ष वर्ष प्रतिपदा पर नव वर्ष की शुभकामना दी एवं राम भक्तों से अपील किया अपने-अपने घरों महावीर झंडा लगाए! बैठक में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, मंत्री दीपक ओझा, सह मंत्री गोपाल सोनी, काशी महतो, अमरदीप साहू, विशाल साहू, सुरेश साहू, महावीर साहू, पंचम कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, रवि कुमार, बसंत कुमार, धनराज साहू, बिरजू प्रजापति, राजेश कश्यप, सागर कश्यप, पंचानंद कुमार, महानंद महतो, कृष महतो, सहित सैकड़ो रामभक्त उपस्थित थे!




