देहरादून : 38वे नेशनल गेम्स,उत्तराखंड में लॉन बॉल्स की टीमों का चमकदार प्रदर्शन रहा जिसके बदौलत झारखंड को 03 स्वर्ण एवम 02 रजत प्राप्त हुआ।
* लॉन बॉल्स
* महिला फोर में स्वर्ण लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, कविता कुमारी एवम रेशमा कुमारी ने फाइनल में पश्चिम बंगाल की रेणु मोहता, मनीषा श्रीवास्तव, रीमा पावा, किंजल साहा की चौकड़ी हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
बालिका अंडर 25 वर्ग में स्वर्ण
झारखंड की बसंती कुमारी ने असम की सुरंजना बरुआ को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीती ।
* पुरुष डबल में स्वर्ण झारखंड की जोड़ी दिनेश और सुनील ने असम के बीमन नाथ , विश्वजीत खुंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
* पुरुष ट्रिपल बाउलिंग झारखंड के प्रिंस,अभिषेक लकड़ा और आलोक लकड़ा की तिकड़ी को फाइनल में दिल्ली के अनंत आशुतोष शर्मा, अपूर्व आशुतोस शर्मा, अभिषेक चुग की तिकड़ी से हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
महिला एकल में रजत पदक
महिला एकल मुकाबले में सरिता तिर्की को पश्चिम बंगाल की बीना साह के हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
* एथलेटिस
झारखंड एथलेटिक्स टीम आज रांची से देहरादून के लिए रवाना हुई। एथलेटिक्स के मुकाबले 08 फरवरी से 12 फ़रवरी तक देहरादून में आयोजित होंगे।
झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन,माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,
जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य समेत खेल विभाग के अधिकारियों,प्रशिक्षकों ने बधाई दी।




