Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

ताइक्वांडो :: राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार संपन्न

रांची, झारखण्ड  | मई  | 22, 2022 ::  आज एस भी पब्लिक स्कूल, धुर्वा रांची में राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार का उद्घाटन स्थानीय समाजसेवी खेल प्रेमी एवं पूर्व पार्षद श्री वेद प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर वर्ल्ड ताइक्वांडो एसोसिएशन के नए रूल बुक का भी विमोचन मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा किया गया। इस रेफरी सेमिनार में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश,उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से 130 रेफरी महिला एवं पुरुष भाग ले रहे हैं। इस रेफरी सेमिनार में मुख्य रूप से ब्लैक बेल्ट श्री संतोष जी आंध्र प्रदेश से आए हुए हैं जो कि सभी को प्रशिक्षण दे रहे हैं।इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ एवं रांची जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड एवं विभिन्न राज्य के खिलाड़ियों को नई तकनीकी से अवगत कराना है।कार्यक्रम में मुख्य भूमिका आयोजन सचिव मिथिलेश कुमार सिंह निभा रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष गोपाल कुमार एवं अमर बावरी जी कार्यक्रम में उपस्थित है। कार्यक्रम का मंच संचालन ताइक्वांडो खिलाड़ी झारखंड पुलिस के फनी भूषण के द्वारा किया गया। यह सेमिनार तीन दिवसीय रूप से आयोजित है । अंतिम दिन सभी खिलाड़ियों का परीक्षा के उपरांत परिणाम निकलने के पश्चात प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply