Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा चैंपियन झारखंड उप विजेता

 

रांची, झारखण्ड | मई | 22, 2022 ::  11 से 22 मई तक इंफाल मणिपुर में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के फाइनल मैच में आज ओके झारखंड में ओके हरियाणा के बीच के खिलाफ गोल करने में असफल रही जिसके कारण हॉकी झारखंड का चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया ,आज के मैच में हॉकी हरियाणा ने झारखंड को 2=0 से पराजित कर चैंपियन बनी। हॉकी हरियाणा ने काफी आक्रमक शुरुआत की और झारखंड के रक्षा पंक्ति को भेजते हुए मैच के 13 वे मिनट में पहला गोल दागा उसके बाद दोनों टीमें लगातार एक दूसरे पर प्रहार करते रहे लेकिन झारखंड के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे ।पुनः 39 वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक शानदार को मूव बनाते हुए झारखंड के ऊपर दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर ली ।उसके बाद झारखंड के खिलाड़ियों ने काफी प्रहार की लेकिन हरियाणा की टीम झारखंड के फॉर्वडो को बांधकर रखा और किसी भी तरह से गोल करने का मौका नहीं दिया। परिणाम स्वरूप झारखंड को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा।
*हॉकी झारखंड की यह चौथी टीम है जो इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त की है।
*झारखंड टीम अनुपमा होरो,गंगी बारला,बालो होरो (कप्तान) , रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमां धान, सिलिबिया नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी ,रीना कुमारी, पिंकी कुमारी,अनुप्रिया सोरेंग,निशा मिंज ,कोच सुभिला मिंज और मैनेजर ईशा गुप्ता है*
झारखंड टीम के उपविजेता बनने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, शशि कांत,विजय शंकर सिंह, रजनीस कुमार,मनोज कोनबेगी, माइकल लाल,सुरजीत झा, असरिता लकड़ा,, प्रतिमा बरवा, बिगन सोय, तारिणी कुमारी,सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
*आज के फाइनल मैच में भी हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीस कुमार इंफाल में उपस्थित थे

 

Leave a Reply