Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

युवा दिवस पर रांची मेयर, आशा लकड़ा ने किया सूर्यनमस्कार

रांची, झारखण्ड  | जनवरी  | 12, 2021 :: आजादी के अमृत महोत्सव पर्व एवं युवा दिवस के उपलक्ष्य में माँ भारती के अनमोल रत्न स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर रांची नगरनिगम मेयर आशा लकड़ा  रामकृष्ण आश्रम से स्वामी भवेशनद  जी ने सूर्यनमस्कार कर के स्वामी विवेकानंद का जयंती मनाई , योगासन स्पोर्ट्स असोसिएशन ऑफ झारखंड के संयोजक आर्य प्रह्लाद भगत ,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह , विक्की कुमार , अभिषेक कुमार अन्य  सभी सहयोगी उपस्थित रहे। आर्य प्रह्लाद ने बताया कि पूरा भारत मे आजादी के 75 अमृत महोत्सव में 75 करोड़ सूर्यनमस्कार कराया जा रहा है, इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय , पतंजलि परिवार, नेशनल योगसन स्पोर्ट्स फेडरेशन , क्रीड़ा भारती, गीता परिवार  मुख्य आयोजक है ,यह कार्यक्रम  20 फरवरी तक होगा जिस बीच मे जो भी 21 दिन तक सूर्यनमस्कार करेंगे उनको प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

5

Leave a Reply