राज्य कार्यालय के सभागार में रांची की जानी मानी समाजसेविका श्रीमति वीना तिग्गा ने सीपीआई के विचार धारा से प्रभावित होकर आज सीपीआई की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया,राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला सचिव अजय सिंह ने श्रीमती वीणा तिग्गा को लाल पट्टा ओढ़ाकर पार्टी की सदस्यता प्रदान किया,और कहा की वीना तिग्गा की के आने से पार्टी मजबूत होगी और रांची में वे महिलाएं शोषित वंचित मजदूरों ,बेबस और लाचार लोगो की आवाज बनेगी। कॉम वीना तिग्गा ने सदस्यता लेने के बाद कहा की हम जल जंगल जमीन के साथ वीर बिरसा मुंडा और जयपाल सिंह मुंडा के सपने को साकार करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के पवन कुमार किरण कुमारी आरती देवी सहित पार्टी के कई साथी उपस्थित थे।
• मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप 2017 के समापन समारोह में भाग लिया। • सरकार खिलाड़ियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए हर माह प्रति खिलाड़ी एक हजार रुपये खर्च करेगी- मुख्यमंत्री • बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम को फीफा स्तर का बनाया जाएगा- रघुवर दास • पुरुषों के […]
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 31, 2023 :: आज दिनांक 31/10/2023 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान का 41 वा जन्मदिन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के निजी कार्यालय श्री कृष्णा एनक्लेव, ब्लॉक -A के हॉल में संपन्न हुआ । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के सभी […]
राची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2024 ::दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के पदाधिकारियों का वर्ष 2024-25 के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमे सीए श्रद्धा बगला को रांची शाखा का चेयरपर्सन, सीए उमेश कुमार को उपाध्यक्ष, सीए हरेन्दर भारती को सचिव, सीए अभिषेक केडिया को कोषाध्यक्ष, सीए पंकज मक्कड़ को सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष और सीए निशांत मोदी को सी पी इ कमिटी का अध्यक्ष चुना गया | इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की राँची शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों (2022-25) की मीटिंग आज रांची शाखा के पदेन पदाधिकारी और रीजनल कौंसिल सदस्या सीए मनीषा बियानी की अध्यक्षता में में संपन्न हुआ। सीए श्रद्धा बगला दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची ब्रांच के इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाले 31वीं अध्यक्ष और दूसरी महिला चार्टर्ड एकाउंटेंट् है। सीए श्रद्धा बगला 2004 में चार्टर्ड एकाउंटेंसी पास करने के बाद रांची में एक स्वतंत्र चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रैक्टिशनर के रूप में कार्य शुरू किया। सीए श्रद्धा बगला पूर्व में रांची शाखा के उपाध्यक्षा, कोषाध्यक्ष और सी पी इ कमिटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवायें दे चुके है और रांची शाखा के द्वारा आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण सेमिनार, कांफ्रेंस, खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए जे पी शर्मा, सीए प्रवीण शर्मा, सीए संदीप जालान, सीए मनीषा बियानी और सीए संजय वाधवा, सीए उत्तम जैन सहित रांची के बहुत से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने सीए श्रद्धा बगला और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है, और साथ ही भरोसा जताया है कि उनके कार्यकाल में इंस्टिट्यूट कि रांची शाखा नई उचाइयों को छुएगा| इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने इस प्रतिष्ठित पद के निर्वाचन में समर्थन देने के लिए वर्तमान अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़, सचिव सीए निशांत मोदी, कार्यकारिणी सदस्य सीए उमेश कुमार, सीए अभिषेक केडिया, सीए हरेन्दर भारती और पूर्व अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य सीए प्रभात कुमार के प्रति आभार व्यक्त किये । रांची शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण 29 फरवरी 2024 को रांची शाखा का पदभार ग्रहण करेंगे