Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

पांचवी झारखंड सीनियर सेपक टेकरा प्रतियोगिता संपन्न

धनबाद,झारखण्ड  | सितंबर  | 11, 2022 :: सेपक टकरा एसोसिएशन आफ झारखंड एवं धनबाद जिला सेपक टकरा संघ के संयुक्त तत्वाधान मे इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग सुदामडीह धनबाद में 5वी झारखंड सीनियर सेपक टेकरा प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुशील कुमार सीनियर मैनेजर बीसीसीएल, इ.जे एरिया भंवरा, श्री डी के सिन्हा बीपीसीएल- प्रोजेक्ट अफसर इ.जे एरिया भंवरा, वरिष्ठ अतिथि के रूप में भरत वैष्णव, सेफ्टी मैनेजर एसपी कॉलरी एवं स्कूल के प्राचार्य श्री संतोष कुमार राम, सुदामडीह थाना प्रभारी, राष्ट्रीय निर्णायक अमरेंद्र दत्त दिवेदी, गोकुलानंद मिश्र महासचिव जमशेदपुर आदि उपस्थित थे जिनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक गीत एवं नृत्य प्रस्तुति किया गया।इस प्रतियोगिता में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला- खारसावा, जामताड़ा, गुमला, लोहरदगा ,बोकारो एवं धनबाद जिले के खिलाडीयो ने हिस्सा लिया ।
*समापन समारोह संध्या 4:00 बजे संपन्न हुई* इस प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत रहे:-
पुरुष वर्ग
प्रथम – रांची
द्वितीय – धनबाद
तृतीय – ईस्ट सिंहभूम, जामताड़ा
महिला वर्ग
प्रथम -धनबाद
द्वितीय -रांची
तृतीय – इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग धनबाद
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष साबिर अख्तर महासचिव कुसुम महतो आयोजन सचिव कौशल कुमार सिंह ,चंद्रशेखर सिंह, देवेश बॉस, मुकेश सिंह, आशीष बनर्जी सुमित केसरी, पूनम सिंह, जयंती गोस्वामी, बोला बॉस, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।इसकी जानकारी देते हुए सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रेसिडेंट श्री उदय साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी कलकत्ता में आयोजित सीनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Leave a Reply