Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके राष्ट्रीय

सोल्ड आउट हुआ आईफा अवॉर्ड्स 2024

*आईफा उत्सवम और आईफा रॉक्स की सीमित टिकट्स ही उपलब्ध

मुंबई, 19 सितंबर 2024: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स 2024 को लेकर दुनिया भर में लोगों की उत्सुकता का आलम कुछ ऐसा है कि मेन अवॉर्ड्स नाइट की तमाम टिकट्स आधिकारिक रूप से बिक चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि इसके बावजूद दर्शक इस असाधारण आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। दर्शकों के पास अब भी आईफा उत्सवम और आईफा रॉक्स का हिस्सा बनने का मौका है। दोनों‌ ही इवेंट्स की सीमित टिकट्स फिलहाल उपलब्ध हैं, जिन्हें ख़रीदकर दर्शक दोनों ही शानदार आयोजनों को देखने का अविस्मरणीय अवसर पा सकते हैं। वैसे बता दें कि इन दोनों ही आयोजनों की टिकट्स भी तेज़ी से बिक रही हैं, ऐसे में अगर आपको इन दोनों कार्यक्रमों का साक्षी बनना है, तो‌ बिना देर किये फ़ौरन अपनी टिकट्स बुक कर लीजिए!

मिनिस्टर ऑफ़ टॉलेरेंस एंड को-एक्ज़िस्टेंस महामहिम शेख नाहयान बिन मुबारक अल नायहान के संरक्षण और नेतृत्व में लगातार तीसरी बार आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन अबू धाबी के यास आइलैंड के आइकॉनिक इतिहाद एरिना में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव का आयोजन 27 से 29 सितम्बर के बीच अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग और मिरल द्वारा साझा रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन में भारतीय सिनेमा का शानदार जश्न मनाने के अलावा देश की 5 फिल्म इंडस्ट्री के अमूल्य योगदान‌ को रेखांकित किया जाएगा और उनसे जुड़ीं तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

ग़ौर करने वाली बात है आईफा अवॉर्ड्स के बेमिसाल सफ़र को 24 साल पूरे होने जा रहे हैं, जहां 27 सितम्बर को आईफा उत्सवम के विशेष आयोजन के तहत दक्षिण भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट फिल्मों और प्रतिभाओं पर स्पॉटलाइट होगा। इसके अगले दिन 28 सितम्बर को आईफा अवॉर्ड्स की ओर से हिंदी सिनेमा की बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मा‌नित किया जाएगा। इस आयोजन की टिकट्स पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुकी हैं। इस महोत्सव का समापन रविवार, 29 सितम्बर को आईफा रॉक्स से होगा, जहां संगीत, फ़ैशन और मनोरंजन जगत का जश्न भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आईफा उत्सवम और आईफा रॉक्स की टिकट्स सीमित हैं और बिक्री के लिए अब कम ही टिकट्स बचीं हैं। सिनेमाई उत्कृष्टता से जुड़े ये दोनों ही कार्यक्रम कुछ इस क़दर ख़ास हैं कि दर्शकों को ऐसे आयोजन देखने का मौका ज़िंदगी में बार-बार नहीं मिलता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिग्गज़ कलाकारों, उभरते सितारों और दुनिया भर से आने वाली गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में आईफा महोत्सव 2024 एक यादगार जश्न साबित होगा।

 

Leave a Reply