Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्याम सहारा परिवार ने किया फागुन महोत्सव सह कीर्तन का आयोजन

राची, झारखण्ड | मार्च | 16, 2024 ::
श्याम सहारा परिवार धुर्वा द्वारा ध्रुवा सेक्टर थ्री दुर्गा पूजा पंडाल में फागुन महोत्सव सह कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में फरीदाबाद से आए भजन सम्राट अंकित शर्मा ने अपने भजन से श्रद्धालुओं को भजन की गंगा में बहा दिया। खाटू के पंडित प्रियांशु मिश्रा ने पूजा अर्चना की, जिसमें सैनिकों की संख्या में श्रद्धालुओं में श्रद्धा के साथ भाग लिया और अपने इष्ट देव की आराधना की

। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम सहारा परिवार धुर्वा के अध्यक्ष सिंटू सिंह प्रकाश, पवन केसरी, रोहित कुमार, अमर आर्य, चुन्नू जी, लाल बाबू, रजत कुमार, अंकित कुमार, डब्लू पाठक, हेमंत कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उक्त जानकारी संस्था के वरीय सदस्य समाजसेवी धर्मेंद्र महतो ने दी।

Leave a Reply