Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

स्वामी रामकृष्ण परमहंस जयंती समारोह 17 मार्च को

राची, झारखण्ड | मार्च | 16, 2024 ::

सामाजिक व धार्मिक -आध्यात्मिक संस्था श्री रामकृष्ण सेवा संघ के तत्वावधान में स्वामी रामकृष्ण परमहंस के 189 वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार (17 मार्च) को जयंती समारोह का आयोजन निवारणपुर स्थित बीएसवी विद्यालय में किया जाएगा।

इस संबंध में श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषारकांति शीट ने बताया कि रविवार को सुबह पांच बजे मंगल आरती, साढ़े दस बजे भजन-संकीर्तन के बाद दोपहर डेढ़ बजे महाप्रसाद (भोग) वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात शाम में संध्या आरती और नमः संकीर्तन के बाद समारोह का समापन होगा। समारोह में
भजन गायक मधुसूदन गांगुली, छंदा घोष, अमृता चटर्जी व उनकी टीम भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।
श्री शीट ने बताया कि जयंती समारोह को सफल बनाने में श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सभी पदधारी व सदस्यगण जुटे हैं।
श्री रामकृष्ण सेवा संघ के अध्यक्ष सुकृत भट्टाचार्य एवं सचिव डॉ.स्मिता डे ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस जयंती समारोह में संस्था से जुड़े अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शामिल होने की अपील की है।

 

 

Leave a Reply