दुर्गा स्वरूपेण आदि शक्ति श्री जीण माता जी का सावन सिंधारा उत्सव दिनांक 09 अगस्त 2026 दिन रविवार को श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा स्थानीय मारवाड़ी भवन परिसर हरमू रोड़ में मनाया जाएगा।
9 अगस्त 2026 को अपराह 3 बजे भगवान श्री गणेश के आह्वाहन के बाद श्री जीण माताजी की ज्योत उत्सव के मुख्य संयोजक श्री विजय पालडीवाल एवं परिवार द्वारा जलाई जाएगी। गुजरात से पधारी दीदी आशा वैष्णव द्वारा भजनों की अनुपम वर्षा की जाएगी एवं इसमें उनका सहयोग देंगी पुरुलिया से आई दीदी शीतल कटारुका। भजनों के साथ साथ विभिन्न झाकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी जिसमें मुख्य रूप माता का चौसठ योगिनी रूप होगा। इसके साथ चुनड़ी, गजरा, निशान एवं मेंहदी भी माता को अर्पित किये जाएंगे। भजन संध्या का समापन रात्रि 8 बजे पंडित रवि शास्त्री द्वारा महाआरती से संपन्न होगा। इस उत्सव में सिर्फ महिला भक्त ही प्रवेश पा सकते हैं और पूरे कार्यक्रम लगभग 800 महिलाओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री विजय पालड़ीवाल, सचिव श्री नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष श्री बजरंग सोमानी, सह सचिव श्री प्रदीप शर्मा, श्री संदीप शर्मा, श्री रमेश सोमानी, श्री विनोद अग्रवाल, श्री संदीप विजयवर्गीय, श्री कृष्णा अग्रवाल, श्रीमती सुनीता मित्तल, श्रीमती कविता सोमानी, शीतल अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, नीरा शर्मा, निधि विजयवर्गीय, नेहा सिंघानिया, सविता शर्मा, नेहा शर्मा, एकता शर्मा, रितु शर्मा आदि सदस्य सहयोग कर रहे है।




