Breaking News Latest News झारखण्ड

शशि प्रकाश सिंह ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक का प्रभार ग्रहण किया

रांची, झारखण्ड | जुलाई  | 8, 2021 ::  भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक का प्रभार ग्रहण किया। इससे पहले वे चास़, (बोकारो) के अनुमंडल पदाधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के पदाधिकारी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात कर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार ससमय सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply