Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ एम्बेसडर आर्गेनाईजेशन के झारखण्ड प्रदेश की कार्यकारिणी समिति का विस्तार

रांची, झारखण्ड  | जुलाई  | 7, 2021 ::  आज दिनांक 07/07/2021 को अपराह्न 2 बजे अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ एम्बेसडर आर्गेनाईजेशन के झारखण्ड प्रदेश की बैठक रांची के अपर बाजार स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया एवं पदभार ग्रहण करने वाले सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदेश के अध्यक्ष डॉ एस के घोसाल के द्वारा दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए दिनांक 01/07/2021 के प्रभाव के साथ श्री रवि शंकर शर्मा को प्रदेश का सचिव, श्री अविनाश कुमार को प्रदेश का उपाध्यक्ष, श्री अभिमन्यु कुमार को संयुक्त सचिव एवं श्री प्रकाश रॉय को प्रदेश का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष डॉ एस के घोसाल ने जानकारी देते हुए बताया की बोहत जल्द ही जिला की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने नव नियुक्त प्रदेश के सचिव श्री रवि शंकर शर्मा को पदभार सोपा है।

अंतर्रष्ट्रिया अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश साकुंडे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शम शिंदे जी ने जानकारी देते हुए बताया की अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ एम्बेसडर आर्गेनाईजेशन की अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय 110-रोहम्पटन, वेल लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है एवं राष्ट्रीय कार्यालय A-5B/154 शांति कुञ्ज, पश्चिम विहार, वेस्ट दिल्ली में स्तिथ है।

Leave a Reply