Breaking News Latest News झारखण्ड

जे.सी.आइ राँची द्वारा लाबेद गाँव के ग्रामीणों के लिए मोबाइल वैक्सिनेशन कैंप

रांची, झारखण्ड  | जुलाई  | 10, 2021 ::  जे.सी.आइ राँची और ज़िला प्रशासन के सहयोग से जे.सी.आइ राँची ने गोद लिए लाबेद गाँव में 100 से अधिक युवाओं का मोबी वैक्सीन के तहत वैक्सिनेशन कराया ।टीकाकरण के लिए सरकारी गाइड्लायन के अनुसार तैयारी की गयी थी । संस्था ने अभी तक ज़िला प्रशासन के सहयोग से 100 से भी अधिक गाँव के लोगों का टीकाकरण कराया गया ।

इस अवसर पर जे.सी.आइ राँची के अध्यक्ष जे.सी गौरव अग्रवाल ने नर्स, कर्मचारी और ग्रामीणों का अभिनंदन किया । उन्होंने कहा कि मोबाइल वैक्सिनेशन वाहन कोरोना के विरुध एक शंखनाद है ।

जेसीआइ, रांची, रांची के स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में कोरोना का इलाज करा रहे परिजनों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेट (पुनीत आहार ) का वितरण पिछले दो महीने से कर रही है और अभी तक 18000 से भी ज्यादा भोजन पैकेट (पुनीत आहार ) का वितरण सदर अस्पताल में कर चुकी है .

मौक़े पर जे.सी संजय शर्मा , जे.सी अंकित माहेश्वरी , जे.सी प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे । इसका कुशल संचालन जेसी अभिषेक मोदी, और जेसी राहुल टिबरेवाल ने किया ।

Leave a Reply