रांची, 25 अगस्त 2026। रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर “साम्प्रतिक परिवेश में गोस्वामी तुलसीदास की महत्ता” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. हीरा नंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ। इसके बाद तुलसीदास को माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। डॉ. प्रसाद ने स्वागत वक्तव्य दिया, जबकि डॉ. नियति कल्प ने विषय प्रवेश कराते हुए तुलसीदास को भारतीय संस्कृति, लोकमंगल और मानवीय मूल्यों का अप्रतिम संवाहक बताया।
कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने तुलसी साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में आदर्श जीवन, कर्तव्यबोध, नैतिकता, करुणा और सामाजिक समरसता के व्यापक मूल्य निहित हैं।
द्वितीय सत्र में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की और समवेत राम-स्तुति प्रस्तुत की। मंच संचालन डॉ. सुनीता कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुमुद कला मेहता ने किया।




