Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू की

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 11, 2023 ::

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी है।
इस संदर्भ में राजद के प्रदेश कार्यालय, हरमू बायपास रोड में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में काफी संख्या में रजत महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता शामिल हुए रानी कुमारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का परचम लहराएगा। आगामी चुनाव को राष्ट्रीय जनता दल के सभी विंग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। रानी कुमारी ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा गठबंधन की सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा देश की जनता को विभिन्न खेमों में बांटने और सामाजिक समरसता प्रभावित करने का ही काम किया है। बड़े-बड़े पूंजी पतियों और औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दशकों से स्थापित कई सार्वजनिक उपक्रमों को निजी क्षेत्र में बेचा जा रहा।
रानी कुमारी ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा के चाल, चेहरे और चरित्र से भलिभांति अवगत हो चुकी है। आगामी चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राजद महिला प्रकोष्ठ के पदधारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए अभी से ही जुट जाए।

Leave a Reply