Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

कैरालि स्कूल में एनसीसी ट्रूप का उद्घाटन

राँची, 24 अगस्त 2026। कैरालि स्कूल में एनसीसी ट्रूप नं. 1/23 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि 3 JH बटालियन  एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय बैंड के स्वागत, वंदे मातरम् और दीप प्रज्वलन से हुआ। कर्नल संतोष कुमार ने  एनसीसी ध्वज फहराकर साइन बोर्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी, टीम भावना और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। मलयाली एसोसिएशन ने अतिथियों को पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

Leave a Reply